दिल्ली की फार्मा कंपनी ने चिकित्सक को लगाई साढ़े 6 लाख की चपत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। दिल्ली की फार्मा कंपनी ने हल्द्वानी के एक चिकित्सक को साढ़े 6 लाख की चपत लगा दी। जब चिकित्सक ने अपने रूपये वापस मांगे तो कंपनी के सीईओ ने रूपये न लौटाने और जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने फार्मा कंपनी के सीईओ और सुपरवाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाने का केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा की जगन्नाथ कालोनी फेस 2 निवासी डॉ अंशुमन जोशी ने मुखानी पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उन्होंने फेसबुक पर नेहरू विहार, मुखर्जी नगर, नई दिल्ली की सेलीब्रिटी फार्मा प्राइवेट लि. का एक विज्ञापन देखा था, जिसमें कहा गया था कि कंपनी की आयुर्वेदिक दवाईयों के लिए फ्रेन्चाइजी की आवश्यकता है एवं दवार्ईयों की बिक्री की जिम्मेदारी कम्पनी की होगी। इस विज्ञापन को देखकर उन्होंने सेलीब्रिटी फार्मा प्राईवेट लि.कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया तो कम्पनी के सीईओ कमल आनन्द व सुपरवाईजर अमित आनन्द से बात हुई। जिन्होंने बताया कि यदि वे उनकी कंपनी की फ्रेन्चाइजी लेते हैं तो कंपनी उनसे जमानत के तौर पर 5 लाख व मैन्टेंनैंस कॉस्ट के रुप में डेढ़ लाख रुपये लेगी। इस पर डॉ जोशी ने कपंनी को आन लाइन व आफ लाइन साढ़े 6 लाख रूपये भेज दिए। इसके बाद कमल आनन्द ने डॉ जोशी के साथ एग्रीमेंट किया था। एग्रीमेंट में लिखा गया था कि कम्पनी डॉ जोशी को प्रत्येक 30 हजार रुपये या सकल लाभ का 30 प्रतिशत जो भी ज्यादा होगा देगी। यह धनराशि उन्हें पारिश्रमिक के तौर पर दी जाएगी। एग्रीमेंट के बाद 17 मार्च 2021 को कम्पनी द्वारा केवल 1 लाख 44 हजार रुपये का माल कम्पनी द्वारा उन्हें भेजा गया। इन दवाओं को बेचने के बाद उन्होंने सारा पैसा कंपनी को भेज दिया। परन्तु कम्पनी ने उन्हें माह के अन्त में कोई पैसा नहीं दिया। जब उन्होंने कम्पनी में फोन किया तो कम्पनी ने कहा कि अभी लॉकडाउन लगा है आप कुछ माह हमारे साथ कॉआपरेट करें, आपका पेमेंन्ट हो जायेगा। जब उन्होंने समाप्त हो चुकी दवाओं को मंगाने की बात की तो कंपनी के प्रतिनिधि ने टालमटोल करनी शुरू कर दी। इसके बाद कंपनी ने कई माह तक माल नहीं भेजा और दिसम्बर माह में केवल 70 हजार रुपये का माल भेजा और उसका पारिश्रमिक भी नहीं दिया। जब उन्होंने कम्पनी से अपने पारिश्रमिक की मांग की तो कम्पनी के सीईओ कमल आनंद ने पारिश्रमिक देने में आनाकानी करनी शुरू कर दी। कई बार फोन करने पर कमल आनंद ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए कहा कि ’जो करना है कर ले हम तेरे पैसे नहीं देंगे और न ही तुझे माल भेजेंगे।’ जब उन्होंने अपने रूपये वापस मांगे तो कमल आनन्द व अमित आनन्द ने उन्हें जान से मरवाने की धमकियां दीं।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार


पुलिस ने डॉ अंशुमन जोशी की तहरीर पर कंपनी के सीईओ कमल आनंद और सुपरवाइजर अमित आनंद के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करने के साथ मामले की पड़ताल में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए अधिकारीयों को निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Delhi's pharma company slaps 6 and a half lakhs on doctor Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश का दौर, कई जिलों में येलो अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  ने गुरुवार को नैनीताल जिले के दौरे के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश और देशवासियों की सुख-शांति, […]

Read More