दिल्ली की एक विशेष अदालत ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका आगामी पांच अप्रैल तक की स्थगित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई शनिवार को आगामी पांच अप्रैल तक स्थगित कर दी। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने सिसोदिया के वकील की ओर से विस्तृत दलीलें देने के लिए समय देने की मांग किये जाने पर सुनवाई पांच अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि सिसोदिया जवाब नहीं देकर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं कि उन्होंने इतने फोन क्यों बदले। जांच एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ खास लोगों को अवैध लाभ पहुंचाने के लिए दिल्ली आबकारी नीति तैयार करने में साजिश गयी है जिससे थोक विक्रेताओं को असाधारण मुनाफा हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021-22 की आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ के बाद 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत उन्हें ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Delhi's special court adjourns Manish Sisodia's bail plea till April 5 Manish sisodia new delhi news

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More