स्कूल प्रबंधन द्वारा सिख समाज के बच्चों पर स्कूल परिसर में कड़ा, कृपाण आदि पर रोक लगाने से अभिभावकों का स्कूल परिसर में धरना प्रदर्शन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बरेली। शहर के नामचीन स्कूल सेंट फ्रांसिस द्वारा सिख समाज के बच्चों पर स्कूल प्रबंधन द्वारा कड़ा, कृपाण आदि पर रोक लगाए जाने पर बच्चों के अभिभावकों ने प्रदर्शन किया और स्कूल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि धार्मिक प्रतीक कड़ा, कृपाण, दस्कार(पगड़ी) के साथ स्कूल में प्रवेश के लिए मना किया गया। नाराज सिख समाज के लोग भारी संख्या में सुबह दस बजे से ही स्कूल पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया उसके बाद हंगामा होने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

हंगामे के दौरान अभिभावकों ने बताया कि अभी तक उन्होंने इस तरह की घटनाएं विदेशों में सुनी थीं। वहां पर छात्रों को धार्मिक प्रतिक पहनने पर रोक लगाई जाती थी लेकिन अब बरेली में स्कूल प्रशासन के द्वारा सिखों के धार्मिक प्रतीक कड़ा, कृपाण, दस्कार(पगड़ी) धारण करने से मना किया जा रहा है। इसके साथ ही अभिभावकों ने स्कूल की प्रिंसिपल पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वह लोग जिलाधिकारी से लेकर डीआईओएस से इस घटना को लेकर शिकायत करेंगे और स्कूल की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे जिसके काफी देर बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने दोवारा ऐसी घटना न होने की बात कही है। साथ ही अभिभावकों से उन्होंने माफी मांगी और तब जाकर हंगामा शांत हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bareilly news curb Demonstration of parents in the school premises due to the ban on the children of Sikh society by the school management on the school premises kirpan etc up news

More Stories

Uncategorized

पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत के साथ ही 63 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे […]

Read More
Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
Uncategorized

जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    मुंबई। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया […]

Read More