माँ वाराही धाम के पारंपरिक बग्वाल मेले के दिन देवीधूरा क्षेत्र में पूर्णतः बन्द रहेंगी देसी-विदेशी मदिरा की दुकानें

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। पारंपरिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान जनसुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के क्रम में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आगामी 9 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले माँ वाराही धाम, देवीधूरा के पारंपरिक बग्वाल मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार मेले के दौरान देवीधूरा क्षेत्र में स्थित सभी देसी-विदेशी मदिरा की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। यह कदम किसी भी प्रकार की अप्रिय या असामाजिक गतिविधियों को रोकने, और मेले के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई अनुज्ञापी (लाइसेंसधारक) इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और मेले के दौरान क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखी जाए ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Devidhura News Maa Varahi Dham on the day of the traditional Bagwal fair On the day of the traditional Bagwal fair of Maa Varahi Dham the Indian and foreign liquor shops will remain completely closed the Indian and foreign liquor shops will remain completely closed in the Devidhura area uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देवीधूरा न्यूज पारंपरिक बग्वाल मेले के दिन पूर्णतः बन्द रहेंगी देसी-विदेशी मदिरा की दुकानें माँ वाराही धाम

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More