राजकीय विद्यालय रानीबाग में आयोजित हुई विकास स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
भीमताल। मंगलवार (आज) नैनीताल जनपद के विकासखंड भीमताल में ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नवीन शर्मा तथा कार्यक्रम की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मीना डंगवाल, सहायक कोऑर्डिनेटर धीरेंद्र मिश्रा, स्कूल प्रधानाध्यापिका निधि मेहरा, निर्णायक मंडल के समस्त सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
 
 
प्रतियोगिता में आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज, पटवाडांगर, पीएमश्री राजकीय इन्टर कालेज हैड़ाखान, राजकीय इंटर कालेज अमिया, राजकीय इन्टर कालेज नौकुचियाताल, राइका दोगड़ा, राबाइका खुर्पाताल, राबाइका भीमताल तथा राउमावि रानीबाग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खुर्पाताल, द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भीमताल एवं तृतीय स्थान आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज,पटवाडांगर ने प्राप्त किया।
 
कार्यक्रम की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मीना डंगवाल ने युवा संसद प्रतियोगिता कार्यक्रम की रूपरेखा को सभी के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। 
 
मुख्यअतिथि डॉ नवीन शर्मा ने अपने उद्बबोधन में सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए सरकारों के विभिन्न स्वरूपों के बारे में बताते हुए कहा, जहां एक व्यक्ति के द्वारा शासन किया जाता है उसे राजतंत्र, कुछ विशिष्ट व्यक्तियों के द्वारा किए जाने वाले शासन को कुलीनतंत्र और समस्त नागरिकों के द्वारा किए जाने वाले शासन को लोकतंत्र कहते हैं। संसदीय शासन प्रणाली लोकतंत्र का आधार है। लोकतंत्र में असली मालिकाना हक जनता के हाथ में होता है,लेकिन जनता सीधे रूप में शासन नहीं करती बल्कि अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है जिसे हम प्रतिनिधि शासन व्यवस्था कहते हैं। डॉ शर्मा ने भीमताल व्लाक के विभिन्न विद्यालयों से आये प्रतिभागियों को प्रेरित करते कहा कि यह एक मंचन है। किसी भी खेल में कोई भी व्यक्ति हारता नहीं है बल्कि या तो वह जीतता है या सीखता है। इस युवा संसद प्रतियोगिता में जो टीम अपना स्थान नहीं बना पाई हैं उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लंबी छलांग लगाने के लिए एक कदम पीछे हटना पड़ता है, और जिस प्रकार सूर्य का रंग सूर्योदय और सूर्यास्त के समय एक समान  रहता है उसी प्रकार महान पुरुष भी संपत्ति और विपत्ति के समय एक समान रहते हैं।
 
डॉ शर्मा  ने अपने उद्बबोधन में सभी छात्र छात्राओं को अच्छी आदतों का निर्माण करने और देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर भी प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मानव शरीर पांच तत्वों द्वारा निर्मित प्रकृति प्रदत्त है। इसलिए सामाजिक समरसता, प्राचीन भारतीय परिवार व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, स्व का भाव और नागरिक कर्तव्यों का पूर्ण मनोयोग से पालन करके समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आवाहन किया।
 
निर्णायक मंडल में शामिल विभिन्न विकासखंडों से आए ललित पांगती, आशुतोष द्विवेदी एवं असमा परवीन ने परिणामों की घोषणा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक अध्यापक गोपाल गुणवंत द्वारा किया गया। अंत में आयोजक मण्डल द्वारा सभी प्रतिभागियों, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A block-level youth parliament competition was held at Government School Ranibagh Block-level Youth Parliament Competition Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज विकास स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के […]

Read More