धामी मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न : आठ अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मिली मंजूरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आज मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में कुल 8 अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी दी गई।

कैबिनेट के फैसलों में स्वास्थ्य, राजस्व, जनजाति कल्याण, भू-जल संरक्षण, उच्च शिक्षा, रक्षा, औद्योगिक विकास और हरित ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े निर्णय शामिल हैं। इन फैसलों को राज्य के प्रशासनिक सुधार और दीर्घकालिक विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।

कैबिनेट बैठक की शुरुआत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर शोक जताने के साथ हुई। मंत्रिमंडल ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अजीत पवार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए करुणा, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुखद हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले। इसके बाद मंत्रिमंडल ने एजेंडे में शामिल सभी प्रस्तावों पर निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

8 प्रस्तावों पर मुहर…

5 साल सेवा पूरी करने वालों को स्थानांतरण में राहत

कैबिनेट ने निर्णय लिया कि स्वास्थ्य विभाग के ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जिनकी सेवा अवधि 5 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे आपसी सहमति के आधार पर जिलों के भीतर स्थानांतरण का लाभ ले सकेंगे। इससे लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

भूमि अर्जन की नई व्यवस्था

राजस्व विभाग में आपसी समझौते के आधार पर भूमि अर्जन की नई व्यवस्था लागू करने को मंजूरी दी गई है। सरकार का मानना है कि इससे भूमि अर्जन की प्रक्रिया अधिक सरल और विवादरहित बनेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

पद सृजन और नियमावली संशोधन

जनजाति कल्याण विभाग को नए पदों के सृजन की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही विभाग की पूर्व नियमावली में संशोधन को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिली है।

भू-जल दोहन पर नियंत्रण: नई नियमावली लागू

भू-जल के दोहन को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई नई नियमावली को मंजूरी दी गई है। इसके तहत व्यवसायिक उपयोग के लिए भू-जल दोहन की दरें तय की गई हैं। साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस 5 हजार रुपये निर्धारित की गई है।

जीआरडी उत्तराखंड को विश्वविद्यालय की अनुमति

कैबिनेट ने जीआरडी उत्तराखंड को विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे राज्य में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

रक्षा मंत्रालय को ट्रांसफर होंगी हवाई पट्टियां

चिन्यालीसौड़ और गोचर की हवाई पट्टियों को रक्षा मंत्रालय को ट्रांसफर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट से हरी झंडी मिल गई है।

उद्योग: सिडकुल को सब-लीज की अनुमति

उधम सिंह नगर स्थित पराग फर्म की भूमि पूर्व में सिडकुल को दी गई थी। अब कैबिनेट ने सिडकुल को इस भूमि को सब-लीज पर देने की अनुमति प्रदान कर दी है।

ग्रीन हाइड्रोजन: हरित नीति को मंजूरी

ग्रीन हाइड्रोजन के तहत राज्य की हरित नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सब्सिडी से जुड़े प्रावधानों के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें मुख्य सचिव को अध्यक्ष बनाया गया है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Dhami cabinet meeting concludes: Eight important proposals discussed and approved Eight proposals approved after discussion in the Dhami cabinet meeting uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज धामी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा के बाद आठ प्रस्तावों को मिली मंजूरी

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More