डीआईजी कुमांऊ ने शुभारंभ किया नैनीताल पुलिस के प्रयास क्यूआर स्कैनर का  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस को क्यूआर स्कैनर के रूप में एक नया साथी मिल गया है। जिसके माध्यम से वाहन मालिक के बारे में सभी जानकारी तो मिलेगी ही साथ ही दुर्घटना होने पर पुलिस तथा परिजनों को भी सूचना मिल जाएगी।

पुलिस ने एक नया प्रयास शुरू किया है। जिसका शुभारंभ शनिवार को डीआइजी नीलेश आनंद भरणे द्वारा किया गया। इस पहल में हर किसी से अपने वाहन में एक क्यूआर स्कैनर वाले स्टीकर को लगाने की अपील की जा रही है। “मिल जाएगा” नामक एक कंपनी के साथ जुड़कर नैनीताल पुलिस ने ये पहल शुरू की है। जानकारी के मुताबिक इस स्टीकर को आपको अपने वाहन में लगाना है। इसके बाद इसे कैमरे या पेटीएम आदि से स्कैन करते ही वाहन मालिक की सारी जानकारी जैसे ब्लड ग्रुप आदि मोबाइल में आ जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

गौरतलब हो कि स्टीकर को स्कैन करने पर आप वाहन मालिक को फोन कॉल भी कर सकते हैं। हालांकि ये कॉल सर्वर के माध्यम से की जाएगी। अगर आप स्कैनर के माध्यम से वाहन मालिक को फोन करेंगे तो आपके मोबाइल में उनका नंबर नहीं आएगा। ताकि किसी की निजता प्रभावित ना हो, इसलिए ऐसा किया गया है। उल्लेखनीय है कि दुर्घटना होने पर कोई भी व्यक्ति स्टीकर को स्कैन कर जानकारी निकाल सकता है तथा पुलिस व परिजनों तक सूचना पहुंच सकती है। इसके अलावा पार्किंग में अगर कोई गाड़ी गलत खड़ी है तो आप उसके मालिक से बात कर सकते हैं। कुमाऊं डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने इस पहल को कारगर बताते हुए कहा कि इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इससे किसी की प्राइवेसी पर असर नहीं पड़ता। कहा कि हम ट्राफिक व्यवस्था के लिए नए नए प्रयास कर रहे हैं। ये प्रयास इस दिशा में कारगर साबित होगा। बता दें कि नैनीताल पुलिस द्वारा जगह जगह बोर्ड व होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को जागरुक किया जा सके। इस अवसर पर यातायात अधीक्षक विभा दीक्षित, यातायात उपाधीक्षक राकेश मेहरा, कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More