पुलिस ने डंपर चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के डंपर सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जनपद के किच्छा कोतवाली क्षेत्र से हुए डंपर चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के पास चोरी की गई डंपर को भी बरामद कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए वह चोरी को अंजाम देत थे।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

जानकारी अनुसार किच्छा कोतवाली पुलिस को छोटे निवासी टहमदन मुरादाबाद, हाल निवासी गड्ढा कॉलोनी काशीपुर ने डंपर चोरी को लेकर शिकायत दर्ज कराया। जिसमें पीड़ित ने बताया कि वह जाहिद निवासी काशीपुर का डंपर (UK 18CA 7475) चलाता है। इन दिनों उनका डंपर किच्छा क्षेत्र से मिट्टी की ढुलाई में लगा हुआ है। बीते शाम 7 बजे वह टाकुली के कांटे पर डंपर खड़ा कर मालिक के कार्यालय में सो गया। सुबह जब वह डंपर लेने के लिए कांटे में पहुंचा तो, वहां डंपर नहीं था। काफी खोज बीन के बाद भी डंपर नहीं मिला। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया और घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया गया। इस दौरान सीसीटीवी से टीम को अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद टीम ने मुखबिर की सूचना पर खुरपिया गेट से पांच सौ मीटर अंदर से दो आरोपियों को डंपर के साथ गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमित सरकार उर्फ बांडू, निवासी सुभाष नगर ट्रांजिट कैंप और वीरेंद्र उर्फ पांडिया, निवासी नारायण कॉलोनी ट्रांजिट कैंप बताया। आरोपियों ने बताया की वह नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। ये लोग चोरी किए डंपर को ठिकाने लगाने के प्रयास में थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Disclosing the dumper theft the police arrested two accused including the stolen dumper US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More