लालकुआं। मोदी सरकार और यूजीसी की सबसे प्रिय एजेंसी “NTA” नित नए कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है। NEET एग्जाम में पेपर लीक और धांधलियों को सरकार अब तक झुठला ही रही थी कि इधर UCG-NET की परीक्षा रद्द कर दी गई है। लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। मोदी सरकार अपने को पाक-साफ कहती रहती है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर क्यों मोदी सरकार पिछले लंबे समय से NTA की गड़बड़ियों पर पर्दा डालकर एक के बाद एक, सारे एग्जाम NTA से ही करवाने पर तुली है? यह बात आज प्रेस को विज्ञप्ति जारी करते हुए परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने कही।
परिवर्तनकामी छात्र संगठन के हल्द्वानी इकाई के सचिव महेश चंद्र ने कहा की आखिर क्यों मोदी सरकार तमाम राज्यों के विरोध के बावजूद सारी परीक्षाओं को केंद्रीय स्तर पर कराने के लिए जोर देती रही है? UGC-NET का रद्द किया जाना देश की छात्र आबादी के लिए एक संदेश है कि अगर अब भी इन तमाम चीजों को देखते हुए इस NTA संचालित गोरखधंधे का विरोध नहीं किया गया तो बहुत देर हो जाएगी। छात्रों के जीवन के साथ ये खिलवाड़ यूं ही जारी रहेगा। NEET से लेकर NET तक हम सब छात्रों की समस्या एक है और हमारे जीवन से खिलवाड़ करने वाला NTA और मोदी सरकार भी पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। परिवर्तनकामी छात्र संगठन छात्रों के जीवन से खिलवाड़ करने वाली NET के साथ NEET परीक्षा को भी रद्द करने और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दोबारा परीक्षा कराने की मांग करता है। सुचारु तरीके से परीक्षा कराने में असफल NTA को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाय। बार-बार होने वाले पेपर लीक और परीक्षा धांधली रोकने में असफल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। अगर मोदी सरकार छात्रों की उक्त मांगों को पूरा नहीं करती है तो पूरे देश की तरह हल्द्वानी में तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]