जिला शिक्षा अधिकारी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वाले सहायक अध्यापक को किया निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वाले एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक शोभित सिंह ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड—दोनों राज्यों से निवास एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी प्राप्त की थी।

 

जानकारी के अनुसार शोभित सिंह की नियुक्ति पिछले वर्ष बाजपुर क्षेत्र के हरसान राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में हुई थी। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का निवासी है। प्रारंभिक जांच में उसके दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दोस्त के ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 

डीईओ मिश्रा के अनुसार पिछले वर्ष ऊधमसिंह नगर जिले में सहायक अध्यापकों के 309 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी। जिनमें से 256 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि लगभग 40 अभ्यर्थियों ने दो राज्यों से निवास और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी प्राप्त की थी। इन सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर उनके अभिलेखों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

 

अधिकारी ने बताया कि शैक्षिक एवं मूल दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया अभी जारी है, और जांच में दोषी पाए जाने वाले अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Assistant teacher suspended Assistant teacher who got the job on the basis of fake documents suspended District Education Officer District Education Officer suspended the assistant teacher who got the job on the basis of fake documents udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज जिला शिक्षा अधिकारी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वाला सहायक अध्यापक निलंबित सहायक अध्यापक निलंबित

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More