जिलाधिकारी बागेश्वर ने की पौराणिक नौलों के पुर्नजीवतिकरण एवं सरंक्षण की पहल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद के पौराणिक नौलों का पुर्नजीवतिकरण एवं सरंक्षण का उठाया बीड़ा। उन्होंने कहा नौले हमारी संस्कृति व परंपरा की विरासत है, इसलिए पुर्नजीवतिकरण एवं सरंक्षण अति आवश्यक है।

गुरूवार को जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय में नौला फाउंडेशन के साथ बैठक कर उन्हें जनपद के गरूड़ एवं बागेश्वर के 10 पौराणिक नौलों को चिन्हित कर उन्हें पुर्नजीवित करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 10 नोलों को सर्वे डाटाबेस तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा जो नौले गांववासी प्रयोग करते हैं उन्ही नौलों का जीर्णोद्धार किया जाए साथ ही गांववासियों को जागरूक करें, ताकि उनकी सहभागिता हो सकें। मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह व प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने कहा कि नौलों के कैचमेंट एरिया का सर्वे कर एरिया में चौडी पत्तेदार पौधरोपण के साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में चाल-खाल बनाकर जल संरक्षण कार्य भी कियें जाए, ताकि नौले सदानीर बन सकें। उन्होंने नौलों के पुर्नजीवतिकरण एवं जीर्णोद्धार से पूर्व व बाद नौलों का जलमापन जल संस्थान से कराने का सुझाव दिया। नौला फाउंडेशन के संस्थापक बिशन सिंह बनेशी ने बताया कि नौले-धारे हमारे संस्कृति के प्रतीक है तथा जल संस्कृति के वाहक है। सामूहिक एवं शुभ कार्यो का शुभारंभ देवस्थानों व धारे-नौलों में ही होता था, जो आज विलुप्त के कगार पर है। जिन्हें पुर्नजीवतिकरण एवं सरंक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा प्रथम चरण में जनपद के 10 नौलों को शीघ्र चिन्हित कर सर्वे डाटाबेस प्रस्तुत किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

बैठक में अधि0अभि0 जल संस्थान सीएस देवडी, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी आर्या, क्षेत्रीय पुरातत्व एवं संस्कृति अधिकारी डॉ0 सीएस चौहान आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news District Magistrate Bageshwar initiated the revival and conservation of the mythological Naulas DM Bageshwar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More