हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने देर सांय कैंप कार्यालय में आपदा से प्रभावित परिसंपत्तियों के पुन र्निर्माण की कार्ययोजना हेतु स्थानीय प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग व रेलवे विभाग व वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर गौला पुल की सुरक्षा के लिए पानी का स्तर कम होते ही तत्काल नदी में पानी के चैनेलाइजेशन के लिए जेसीबी पोकलैंड लगाने के निर्देश दिए। पानी कम होने पर मशीन उपकरण आदि स्थल तक पहुंचाने में समय न लगे इसके लिए कल सुबह तक सारी मशीनरी कार्यस्थल पर पहुंचने हेतु भी निर्देशित किया। साथ ही स्टेडियम के पास हो रहे कटाव पर सिंचाई विभाग को जल्दस्टेडियम के लिए सुरक्षात्मक कार्य में तेजी लाने के निर्देश एवंलोक निर्माण विभाग को रेलवे फाटक से पुल तक सड़क के सुरक्षात्मक कार्य की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी वंदना ने निर्देश दिए कि गौला पुल के बहे पुस्ते को ठीक करने के लिए सर्वप्रथम पानी के डायवर्सन के लिए रविवार तक यदि पानी का बहाव कम होता है तो नेशनल हाईवे और लोक निर्माण विभाग नदी में जेसीबी और पोकलैंड के माध्यम सेडायवर्सन कार्य शुरू करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से नदी का जलस्तर कम होते ही गौला पुल के लिए एप्रोच रोड के रीस्टोरेशन वर्क को करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेलवे फाटक से गौला पुल तक नदी के चपेट में आ रही सड़क के सुरक्षात्मक उपाय शुरू करने और तकनीकी सर्वे कर स्थाई समाधान के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। वही रेलवे विभाग के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन की तरफ डायवर्सन के कार्य को शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शुरू सुरक्षात्मक कार्य में उपयोग में ले जाने वाले उप खनिज की उपलब्धता के लिए वन विभाग वन निगम और खान विभाग से संयुक्त रूप से सर्वे करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने लाल कुआं क्षेत्र में रेलवे लाइन के आस-पास अतिक्रमण को हटाए जाने के भी निर्देश दिए। लालकुआं में बन रहे अंडरपास को लेकर रेलवे को संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। खनन सत्र से पूर्व गौला और नंधौर नदी में उपखनिज ठूलान के रास्तों के नुकसान का सर्वे कर आकलन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए किया जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाकर उन्हें तत्काल स्थाई समाधान हेतु सुरक्षात्मक कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। वही सिंचाई और वन विभाग को नंधौर और देवखडी नाले का तात्कालिक पुनर्निर्माण कार्यों का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]