स्टांप चोरी व अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने उप निबंधक को किया निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की स्टांप चोरी के मामले में शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के उप निबंधक हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। यह कार्रवाई पिछले महीने आम जनता से मिली शिकायतों के बाद की गई, जब जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कई गंभीर गड़बड़ियां उजागर हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

जांच के दौरान स्टांप चोरी, फर्जी कार्मिकों की तैनाती तथा उप निबंधक की अनुपस्थिति में लिपिक द्वारा अनधिकृत रूप से पंजीकरण कार्य किए जाने के तथ्य सामने आए। इसके अलावा कार्यालय में वर्षों से आम नागरिकों के मूल अभिलेख लंबित पाए गए और संपत्ति मूल्यांकन में भी गंभीर खामियां मिलीं। औद्योगिक क्षेत्रों में छोटे-छोटे भूखंडों के अनियमित रजिस्ट्रेशन के मामले भी जांच में सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

निरीक्षण के दौरान फरियादियों ने बताया कि मूल दस्तावेज लौटाने और रजिस्ट्री की प्रमाणित नकल देने में कार्यालय द्वारा अनावश्यक देरी की जा रही थी। कई मामलों में 24 घंटे में मिलने वाली अर्जेंट नकल महीनों और वर्षों से लंबित पाई गई।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि एसडीएम ऋषिकेश और जिला शासकीय अधिवक्ता देहरादून की उपस्थिति में हुई जांच में स्पष्ट हुआ कि उप निबंधक की अनुपस्थिति में निबंधन लिपिक द्वारा पंजीकरण कार्य संपादित किया जा रहा था, जो नियमों के विपरीत है। जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट के आधार पर उप निबंधक के निलंबन और अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी थी। शासन ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate suspends sub-registrar on stamp theft and irregularities District Magistrate takes action on stamp theft and irregularities rishikesh news sub-registrar suspended Suspension news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उप निबंधक निलंबित ऋषिकेश न्यूज निलंबन न्यूज स्टांप चोरी व अनियमितताओं पर जिलाधिकारी की कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More