हरिद्वार। जिले के मंगलौर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में कथित तौर पर कार्यरत फर्जी डॉक्टर पर इलाज के दौरान भर्ती महिला के साथ बेहोशी का इंजेक्शन देकर अश्लील हरकतें का आरोप लगा है।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार महिला को इलाज के लिए एकनिजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान आरोपी डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन देकर बेहोश किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। होश में आने पर महिला ने जब विरोध किया और शोर मचाया तो अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
महिला के पिता की तहरीर पर मंगलौर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान रिजवान निवासी मुख्याली खुर्द, लक्सर के रूप में हुई है।प्रारंभिक जांच में उसके फर्जी डॉक्टर होने कीभी जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अन्य पहलुओं की भीजांच कर रही है, जिसमें आरोपी की शैक्षणिक योग्यता और अस्पताल की भूमिका भी शामिल है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]