यूट्यूबर बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी को दून पुलिस गुरुग्राम रवाना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां किमाड़ी रोड पर टेबल लगाकर शराब पीने के आरोपी यूट्यूबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गुरुग्राम रवाना हो गई है। टीम में एक दरोगा और दो कांस्टेबल शामिल हैं। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस संपत्ति की कुर्की के लिए आवेदन करेगी।

बताते चलें गुरुग्राम निवासी यूट्यबर बॉबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था। पुलिस जांच में पता चला कि उसने यहां किमाड़ी रोड पर टेबल लगाकर न सिर्फ शराब पी बल्कि उतावलेपन में मोटरसाइकिल भी दौड़ाने के साथ दोनों ओर ट्रैफिक भी रोका गया था। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कैंट थाने में बॉबी कटारिया के खिलाफ आईपीसी 342, आईपीसी 336, आईपीसी 290, आईपीसी 510, व 67 आईटी एक्ट की धाराओं में  मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने उसे नोटिस दिया था, लेकिन न तो वह आया और न ही अन्य माध्यम से बयान दर्ज कराए। 

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ऐसे में पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराया और अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक दारोगा और दो कांस्टेबलों की टीम को गुरुगग्राम रवाना कर दिया गया है। एक-दो दबिश के बाद अगर वह नहीं मिला तो संपत्ति की कुर्की के लिए आवेदन किया जाएगा। इससे पहले पुलिस उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाने की भी तैयारी कर रही थी।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Doon police leave for Gurugram for the arrest of YouTuber Bobby Kataria Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More