उत्तराखंड बार काउंसिल के डॉ.महेंद्र सिंह पाल बने अध्यक्ष एवं कुलदीप बने उपाध्यक्ष  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर पूर्व सांसद डॉ.महेंद्र सिंह पाल एवं उपाध्यक्ष पद पर हरिद्वार के कुलदीप निर्वाचित हुए हैं। 

आज उत्तराखंड बार काउंसिल सभागार में अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष मनमोहन लाम्बा और अनिल पंडित ने नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद पूर्व सांसद महेंद्र पाल और योगेंद्र तोमर ही प्रत्याशी रह गए। उपाध्यक्ष पद पर वर्तमान उपाध्यक्ष मुन्फैत अली और कुलदीप सिंह के बीच हुए मुकाबले में बार काउंसिल के 20 निर्वाचित सदस्यों और महाधिवक्ता सहित कुल 21 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी व बार काउंसिल सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर विजयी डॉ.महेंद्र सिंह पाल को 11 और पराजित योगेंद्र तोमर को नौ मत मिले जबकि एक मत निरस्त हुआ। उपाध्यक्ष पद पर विजयी कुलदीप को 12 और पराजित मुन्फैत अली को कुल नौ वोट मिले। अध्यक्ष पद पर मैदान से हटे अनिल पंडित सहित बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डीके शर्मा, नंदन कन्याल, अर्जुन भंडारी सहित अन्य ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dr.Mahendra Singh Pal became President and Kuldeep became Vice President of Uttarakhand Bar Council nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More