डॉ मोहन बिष्ट की भाजपा में वापसी से उड़ी दावेदारी कर रहें प्रत्याशियों की नींद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। जिला पंचायत सदस्य एवं लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय दावेदारी कर रहे डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बीच भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

हालांकि बिष्ट की भाजपा में ज्वाइनिंग सामान्य नहीं, वरन लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी कर रहें प्रत्याशियों की नींद उड़ाने के लिए पहला कदम जरूर दिख रहा है। बताते चलें कि गत पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत कर जिला पंचायत का चुनाव लड़ कर भारी बहुमत से जीतने वाले डॉ मोहन बिष्ट को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। चुनाव जीतने के तुरंत बाद डॉ मोहन बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से विधायक की दावेदारी करते हुए तैयारी शुरू कर दी थी। इस बीच गत दिनों हल्द्वानी में चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा जब लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से दावेदारों के नाम पूछे गए तो सूत्रों से पता चला है कि अधिकांश कार्यकर्ताओं ने डॉ मोहन बिष्ट का नाम सुझाया था। जिसके बाद भाजपा हाईकमान सक्रिय हुआ और अंततः आज डॉ मोहन बिष्ट की भाजपा में घर वापसी हो गई। उनके भाजपा में वापसी के बाद उनके लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट को लेकर भी चर्चा होने लगी है कि संभवतः इस बार डॉ मोहन बिष्ट की झोली में भाजपा लालकुआं विधानसभा का टिकट डाल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

शुक्रवार की देर शाम देहरादून में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष समेत भाजपा हाईकमान ने डॉ मोहन बिष्ट को आश्वासन दिया कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। लिहाजा स्वभाविक है कि क्षेत्र में लम्बे समय से सतरंग की तरह राजनीतिक मोहरे सेट कर बैठे लोगों की नींद उड़नी जायज है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More