नशे में धुत पूर्व फौजी पर अपनी पत्नी और बेटे पर दरांती से हमला का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक पूर्व फौजी पर अपनी पत्नी और बेटे पर दरांती से हमला का आरोप लगा है।बताया जा रहा है कि जब बेटा मां को बचाने आया तो उसने ताबड़तोड़ हमला करते हुए बेटे की अंगुली काट दी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाड़सैलानी फतेहपुर मुखानी निवासी पूर्व फौजी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है। पत्नी ने तहरीर में बताया कि 23 फरवरी की रात जब वह घर में सफाई कर रही थी तभी उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा। वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही पति ने हाथ में दरांती ले कर उसके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह सेघायल हो गई। बेटा जब अपनी मां को बचाने दौड़ा तो फौजी ने उस पर भी दरांती से हमला कर दिया और उसकी अंगुली काट दी। दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी ने गैस सिलेंडर खोलकर पूरे परिवार को जलाने की कोशिश की लेकिन पत्नी और बच्चों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तभी आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पत्नी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Drunken ex-soldier accused of attacking his wife and son with a sickle Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More