नशे में चूर युवकों की फर्राटे भरती कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर, 10 किलोमीटर तक ले गए घसीटते, पुलिस ने किया पांचों आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। जिस समय देश की राजधानी नए साल के जश्न में डूबी थी। उसी समय सड़कों पर फर्राटे भरती एक कार ने जिस दुर्घटना को अंजाम दिया उसने लोगों का रूह कंपा दी है। शराब के नशे में चूर पांच युवकों ने अपनी कार से स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारी। इसके बाद युवती को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। युवती कार में फंसकर घिसटती रही। युवती की हालत यह हो गई कि उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई। उसके तन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। बाहरी दिल्ली इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली सनसनीखेज घटना से सब सहम गए। यह देश की सबसे बड़ी दर्दनाक सड़क दुर्घटना बताई जा रही है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 5 को गोली मारी, एक का गला काटा   

सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया है। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवकों का कहना है कि वह शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिली है कि युवती शादी और अन्य कार्यक्रमों में फूल फेंकने का काम करती थी। देर रात में वह एक कार्यक्रम के बाद स्कूटी से अमन विहार स्थित अपने घर जा रही थी। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 3.24 बजे रोहिणी जिले के कंझावला थाने को राहगीर ने सूचना दी कि एक ग्रे कलर की बलेनो कार कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है। उसमें एक शव लटक रहा है। पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क किया। जिसने कार का नंबर भी बताया। तुरंत पिकेट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया। इसी बीच 4.11 बजे कंझावला पुलिस को एक और सूचना मिली, कंझावला में सड़क पर एक युवती का शव नग्न अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही रोहिणी जिला क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अपराध स्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न कोणों से तस्वीरें ली गईं। साथ ही अपराध स्थल से साक्ष्य उठाए। पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया। इस बीच पुलिस ने कार मालिक का पता लगा लिया और अवंतिका से कार को बरामद कर लिया।

Ad Ad
Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news delhi crime news dragged her for 10 km Drunken youths rammed a scooty-riding girl Natinol news police arrested the five accused

More Stories

राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More
राष्ट्रीय

आज के ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक, 40 जवानों की गई थी जान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता पुलवामा। आज 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। ये हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक था। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। हालांकि इस हमले के बाद भारत ने […]

Read More
राष्ट्रीय

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ शीत लहर का प्रकोप, पारा पहुंचा 3.5 डिग्री के नीचे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ शीत लहर जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा देखा गया। वहीं […]

Read More