मासूम बच्चों की नदी में डूबकर मौत से खुशियां बदली मातम में

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। होली पर्व के अवसर पर उत्तराखंड के चंपावत जनपद अंतर्गत बनबसा नगर से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। चंपावत जिले के बनबसा के चंदनी ग्राम सभा में हुड्डी नदी में नहाते वक्त 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। दोनों ही बच्चे अपने घरों से होली पर्व के अवसर पर अपने घर के पास ही बह रही हड्डी नदी में नहाने को गए थे जहां पर यह दुखद घटना सामने आई है। बच्चों की त्योहार के दिन मौत की सूचना से बनबसा क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

इस पूरे दुखद घटनाक्रम के अनुसार बनबसा के चंदनी हुड्ढी नदी में होली त्यौहार के अवसर पर भजनपुर बनबसा निवासी वियोम चंद सोराड़ी उम्र 16 वर्ष पुत्र त्रिलोक चंद सोराड़ी व रितेह बटोला उम्र 17 वर्ष पुत्र महेंद्र बटोला नियर बैंक ऑफ बड़ौदा बनबसा होली त्योहार पर चंदनी ग्राम सभा के किनारे बहने वाली हुड्डी नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक रितेह बडोला के गहरे पानी मे डूबने की वजह से उसे बचाने को वियोम सोराडी भी गहरे पानी में उतर गया।लेकिन पानी अधिक गहरा होने की वजह से दोनो ही बच्चे पानी में डूबने लगे। दोनो को डूबता देख उनके एक अन्य साथ ने गांव की तरह दौड़ लगा चिल्लाना शुरू किया।लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते दोनो डूब चुके थे।वही तत्काल दोनो बच्चो को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पानी से बाहर निकाला गया। वही ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण द्वारा दोनो बच्चो को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर को भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

लेकिन टनकपुर चिकित्सालय के डॉक्टर्स ने जांच उपरांत दोनो ही बच्चो को मृत घोषित कर दिया।दोनो ही बच्चे कक्षा 9 के विद्यार्थी थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More