टायर बदल रहे के टैम्पो को डंपर ने मारी टक्कर, चालक की मौत के साथ पांच यात्री हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बहेड़ी। नैनीताल बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तर प्रदेश के बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के पास टेंपो का पहिया बदल रहे वाहन को डंपर द्वारा टक्कर मारने से टेंपो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टेंपो में बैठे पांच यात्री गम्भीर घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

मृतक गांव जाम खजूर निवासी 22 वर्षीय युवक विनोद है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह विनोद टेंपो में सवारियों को लेकर रुद्रपुर जा रहा था। गांव शेरावाली डांडिया के पास उसका टेंपो पंक्चर हो गया। नैनीताल हाईवे पर स्टेपनी बदलते समय विनोद को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई।टेंपो में बैठी पांच सवारी भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। विनोद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विनोद के तीन बच्चे हैं। वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news baheri news driver dies and five passengers injured Dumper hits tempo while changing tyre up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More