विवाद के दौरान व्यवसाई ने दुपट्टे से गला घोटकर अपनी ही पत्नी की कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लालकुआं। यहां बिंदुखत्ता क्षेत्र के रावतनगर द्वितीय में व्यवसाई ने दुपट्टे से गला घोटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।  सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को लगभग 12:30 बजे रावत नगर द्वितीय निवासी गोविंद मेहता का अपनी पत्नी ललिता उम्र 38 वर्ष से विवाद हो गया।आवेश में आकर उसने दुपट्टे से ललिता का घोट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी, कोतवाल डीआर वर्मा समेत फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। गोविंद का पहली पत्नी से तलाक के बाद ललिता से दो वर्ष पूर्व ही दूसरा विवाह हुआ था। ललिता के भी पहले पति की मौत हो गई थी। आरोपित की पहली पत्नी से दो दो बेटे है,जबकि मृतका की पहले पति से एक बेटी है। पुलिस ने मृतका के बागेश्वर कपकोट स्थित माइके को सूचना देने के साथ ही फॉरेंसिक जांच के बाद मृतक का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। फॉरेंसिक जांच एक्सपर्ट डॉ पुनीता के नेतृत्व में आयी टीम ने फॉरेंसिक जांच की। आरोपी पति गोविंद मेहता की नगला और गोलगेट के बीच हाईवे के किनारे मोटर मैकेनिक की दुकान है। पुलिस उक्त मामले में कोई भी क्लू छोड़ने के मूड में नहीं है, तथा हर एंगल से हत्याकांड की जांच कराई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a businessman strangled his wife to death with a scarf crime news During a dispute lalkuan news murder news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More