चैकिंग के दौरान पुलिस ने इनोवा कार से बरामद किया शराब का जखीरा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल जिला पुलिस ने चैकिंग के दौरान इनोवा कार से शराब का जखीरा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जनपद में शराब तस्करी व अवैध मादक मदार्थों की बिक्री की रोकथाम करने हेतु सख्त दिशा निर्देश पर थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक द्वारा थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा गोलापुल के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक ईनोवा कार संख्या यूके 06-पी 6600 बनभूलपुरा की तरफ से गौलापार की तरफ आती दिखी, जिसको हाथ देकर रोका तो नहीं रुकी। ईनोवा कार के सीसे काले होने व हाथ देकर न रोकने पर शक होने पर पुलिस कर्मियों ने कार का पीछा किया जिसे कुंवरपुर तिराहे पर ब्रेकर पर गाड़ी के धीरे होने पर घेरकर रोका। कार का चालक गाड़ी से उतरकर भागने लगा, जिसे कुंवरपुर तिराहे से लगभग 50 मीटर गोलापुल की तरफ मंदिर के पास पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा तो पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम हामिद हुसैन पुत्र अब्दुल राशिद निवासी आजादनगर बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 50 वर्ष बताया। चालक हामिद हुसैन को उसके वाहन के पास ले जाकर काले शीशों के बारे में पूछते हुए वाहन के दरवाजे खोले तो वाहन के बीच वाली सीट व पायदान पर कुल 15 गत्ते की पेटियां व पिछली सीट को फोल्ड कर पायदान पर कुल 20 गत्ते की पेटियां कुल 35 गत्तों की पेटियाँ बरामद हुई, सभी पेटियों को बाहर निकालकर देखा तो 15 पेटिया जिनमें Bee Young बियर की 180 बोतलें, 10 पेटियां जिनमें Caslsaberg Elephant बीयर की 120 बोतलें, 05 पेटी जिनमें Budweiser बियर की 60 बोतलें तथा 05 पेटी जिनमें Tens berg बियर की 100 बोतलें कुल 35 पेटियों में 4 अलग- 2 ब्रांड की 460 बोतलें बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना काठगोदाम में धारा 60/72 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार प्रभारी चौकी खेङा गौलापार, उपनिरीक्षक फिरोज आलम प्रभारी चौकी मल्ला थाना काठगोदाम, कांस्टेबल चन्दर सामंत, सुरेन्द्र सिंह, महेश बृजवाल शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: During checking Haldwani news police recovered a cache of liquor from Innova car Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More