कांग्रेस की परिवर्तन रैली के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा बेरोजगारों और महिलाओं को न्याय दिलाएगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। शुक्रवार को पुरानी तहसील स्थित शहीद स्मारक पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही कांग्रेस की परिवर्तन रैली की शुरुआत हुई। जिसके बाद कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी मेलाघाट रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। मैदान खचाखच भरा देख पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी नेताओं के चेहरे खिले नजर आये। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुये पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए रावत ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखते हुये देश के अन्नदाता किसानों का अपमान कर रही है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पीडीएस व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/03/winds-of-change-will-flow-from-haldwani-the-entrance-of-kumaon-to-the-entire-kumaon-sumit/

बताते चले वर्ष 2022 चुनावी वर्ष है। लिहाजा जहां एक तरफ केंद्र अथवा राज्य की भाजपा सरकार लच्छेदार लुभावनी घोषणाओं से जनमत बटोरने की कोशिश में लगी है, वहीं अब कांग्रेस भी रैली एवं जनसभाओं के जरिये जनता-जनार्दन के बीच पहुंच स्वयं को जनवादी एवं खेवनहार बताकर सत्ता में वापसी की तैयारी में जुट गई है। सम्भतः यहीं वजह है कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने परिवर्तन रैली के प्रथम चरण की शुरुआत भी मुख्यमंत्री धामी के गृह जनपद खटीमा से की। 

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

परिवर्तन रैली को किसानों की हुंकार बताते हुये पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के हाथ मजबूत करने की अपील की। रावत ने कहा कि अगले साल राज्य में सरकार बनाते ही कांग्रेस बेरोजगार, महिलाओं और कमजोर तबकों के उत्थान का काम करेगी। हकीकत में भले ही कांग्रेस में कितना ही अंदरूनी कलह रहा हो, लेकिन आज की रैली में कांग्रेस के सभी दिग्गज एक मंच पर दिखे, जिसके जरिये पार्टी के भीतर एका का संदेश भी देने की कोशिश की। इतना ही नहीं पूर्व सीएम रावत ने तो ये घोषणा भी कर दी कि उत्तराखंड में अगले चुनाव में कांग्रेस ही सरकार बनाने वाली है। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress's Parivartan rally US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More