नैनीताल जिले में चेकिंग अभियान के दौरान 35 होम स्टे अवैध जबकि 123 होम स्टे मौके पर मिले बंद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय के नेतृत्व में जिले में होम स्टे चेकिंग अभियान चलाया गया।

जांच में अनेक होम स्टे ऐसे पाए गए जो होटल की तर्ज पर चलाए जा रहे हैं, जिन्हें किराए में दिए गए हैं। स्वामी बाहर रहते हैं। जबकि मानक एवं योजना के उद्देश्य हैं, कि स्वामी होमस्टे में ही रहेगा तथा घर का भोजन ही परोसेगा जिससे एक परिवार की आजीविका व रोजगार उसके होम स्टे से चले।

प्रशासन की संयुक्त टीमों ने विभिन्न तहसीलों और पर्यटन क्षेत्रों में संचालित होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण संचालित एवं किराए में किसी अन्य को देकर स्वयं स्वामी जिले से बाहर रहते व बंद पड़े होमस्टे पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि बड़ी संख्या में होम स्टे का संचालन किराए पर हो रहा है जबकि वास्तविक मालिक कहीं और रह रहा है जो होम स्टे संचालन के नियमों के विरुद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले भर में कुल 238 होम स्टे का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 35 होम स्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए गए, जबकि 123 होम स्टे मौके पर बंद अथवा मानक के विपरीत किसी अन्य को किराए में देकर होटल की तर्ज पर संचालित मिले।

तहसीलवार निरीक्षण में रामनगर क्षेत्र में 31 होम स्टे चेक किए गए, जिनमें 4 अवैध और 18 होटल की तर्ज पर संचालित व बंद व मानक के विपरीत मिले। कालाढूंगी में 20 निरीक्षणों के दौरान 4 अवैध और 9 किसी अन्य को किराए पर दिए व मानक के विपरीत पाए गए। लालकुआं में 3 होम स्टे की जांच में 1 मानक के विपरीत मिला। हल्द्वानी में 5 निरीक्षणों के दौरान 2 अवैध होम स्टे संचालित पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

सबसे अधिक निरीक्षण नैनीताल क्षेत्र में किए गए, जहां 91 होम स्टे की जांच में 8 अवैध और 39 किसी अन्य को किराए में दिए जो होटल की तर्ज पर मानक के विपरीत मिले। श्री कैंची धाम क्षेत्र में 48 निरीक्षणों के दौरान 13 अवैध और 34 मानक के विपरीत पाए गए, जबकि धारी क्षेत्र में 40 निरीक्षणों में 4 अवैध और 22 मानक के विपरीत मिले।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर होम स्टे खाली मिले और कुछ संचालक मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए, किसी अन्य को किराए पर दिए गए पाए गए, जिनके द्वारा होटल की तर्ज पर मानक के विपरीत पाए गए। प्रशासन ने यह भी पाया कि कई इकाइयों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। कुछ होम स्टे में पार्किंग व्यवस्था नहीं थी, जबकि कई स्थानों पर किराया सूची और आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित नहीं मिलीं। जिला प्रशासन ने सभी होम स्टे संचालकों को मानक के अनुरूप संचालित करने नियमानुसार पंजीकरण कराने, पर्यटकों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और शासन द्वारा तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण एवं मानक के विपरीत संचालित हो रहे होम स्टे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 35 home stays found illegal during the investigation 35 home stays were found illegal while 123 home stays were found closed on the spot Action taken by Nainital District Administration During the checking drive in Nainital district Home stay checking drive in Nainital district nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जांच में 35 होम स्टे अवैध नैनीताल जिला प्रशासन की कार्यवाही नैनीताल जिले में होम स्टे चेकिंग अभियान नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More