समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा वनों में आग लगाने वालों को जुर्माने के साथ जेल तो सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का ईनाम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। वनों में आग लगाने वालों की खैर नही, आग लगाते पाये जाने पर जुर्माने के साथ ही जेल भी, आग लगाने वालों की सूचना देने वाले को 10 हजार का ईनाम दिया जाएगा, यह बात जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जिला कार्यालय में वनाग्नि नियंत्रण/रोकथाम की समीक्षा बैठक के दौरान कही।

फायर सीजन शुरू होते ही आग की घटनायें भी बढने लगी है, इसे काबू करने के लिए विभाग सहित प्रशासन द्वारा तमाम योजनाएं बनाई जा रही हैं। वनाग्नि को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क है। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए कहा कि आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके अलावा कोई व्यक्ति अगर मय प्रमाण आग लगाने वालो की सूचना देता है, तो उसकी पहचान गोपनीय रख 10 हजार का इनाम भी दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि फायर की घटनायें बढ रही हैं, जिससे परिसंपत्तियों को भी नुकसान हो रहा हैं, इसलिए यह सबकी जिम्मेदारी है कि वे वनाग्नि की घटनाओ को रोकने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सब डिविजन व ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित करने को कहा, जो निंरतर निगरानी बनाते हुए प्रभावी कार्यवाही से भी अवगत करायेगी। उन्होंने इसके लिए माइक्रो प्लांन तैयार करते हुए न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर लोगो को वृहद स्तर पर जागरूक करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वंय सेवको को भी सक्रीय करते हुए उन्हें भी इसमें सम्मिलित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि रोकने में लगे लोगो की सुरक्षा प्राथमिक होनी चाहिए, इसलिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा ईकाईयां हो, यदि उपकरणों की कमी हो तो इसकी भी डिमांड प्रेषित की जाए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनायें बढने पर एसडीआरएफ को भी इसमें सम्मिलित किया जाए तथा जरूरत पडने पर सेना की भी मदद ली जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों का स्टॉक हो, तथा जिस भी स्टॉफ को इस कार्य में लगाया जाय, वह पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हो, साथ ही कहा कि अगले दो माह तक अपरिहार्य परिस्थितियों को छोडकर किसी भी स्टॉफ को अवकाश पर न भेजे जाने संबंधी आदेश जारी करने के निर्देश स्वास्थ विभाग को दियें। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि को रोकना केवल वन विभाग ही जिम्मेदार नहीं है, इसमे सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने वनाग्नि की घटनाओं में सहयोग करने तथा ऐसे अराजक तत्वों की सूचना देने के लिए अधिकारियो को अपने अधीनस्थों के लिए निर्देश जारी करने को कहा। किसान खेतों में पराली न जलायें, इसके लिए जिलाधिकारी ने कृषि व उद्यान विभाग को किसानो को प्रेरित करने को कहा ।बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने बताया कि जनपद में 91 फायर की घटनायें हो चुकी है, जिससे 110 हैक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि जनपद के काण्डा, धरमघर तथा बागेश्वर क्षेत्र में वनाग्नि की घटनायें ज्यादा हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई भी मानव व जानवर की क्षति नहीं हुई है, साथ ही 07 लोगो को वनों मे आग लगाते हुए पकडे जाने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बैठक में सभी विभागों से सहयोग की अपेक्षा भी की।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में मोटरसाइकिल एवं स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल   

इस दौरान वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलडा सहित पंचायत सरपंच संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा वनाग्नि रोकने के अपने सुझाव भी रखे। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी गरूड राजकुमार पांडे, कपकोट परितोष वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण पलडिया, अधि0अभि लोनिवि संजय पांडे, जल संस्थान डीएस देवडी, तहसीलदार दीपिका आर्या, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, किशन सिंह मलडा, पूरन सिंह रावल,इन्द्र सिंह फर्स्वाण आदि मौजूद रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bageshwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजाजी के जंगल में मिली 12–15 वर्षीय हथिनी की लाश, मौत की वजह तलाश रहा वन विभाग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व के बिल्केश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हथिनी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। हथिनी की उम्र करीब 12 से 15 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मौत होने की आशंका […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी का ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती, नशे और साइबर अपराध पर सख्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और बदलती अपराध चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। नशे का कारोबार और साइबर अपराध आज समाज, विशेषकर युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन चुके […]

Read More
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिए गए हैं। इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को, जबकि […]

Read More