हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दशहरा पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की अद्भुत झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट एवं प्रधानाचार्य संतोष पांडेय ने दीप प्रजव्वालित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा दुर्गा पूजन के साथ दशहरा उत्सव के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रामलीला का सुंदर मंचन किया गया, जिसमें भगवान राम के आदर्श जीवन और वनवास, शूर्पनखा, सीता माता की खोज, हनुमान जी द्वारा लंका दहन, अंगद रावण संवाद, रावण वध तथा लव कुश के प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। बच्चों की सजीव प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया तथा पूरा परिसर जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने बच्चों द्वारा दी गयी प्रस्तुतियों की खूब सराहना की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों से भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार (आज) हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य के समग्र विकास,आधारभूत ढांचे को मजबूत करने,जनहितकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और युवाओं के हितों से जुड़े 13 प्रस्तावों को […]