भूकंप से दहला ताइवान, 24 घंटे में 100 से ज्यादा भूकंप के झटके, भारी नुकसान

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ताइवान। देश लगातार दूसरे दिन भूकंपके झटकों से दहल उठा। शनिवार के बाद रविवार दोपहर ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12.14 बजे झटके महसूस किए गए। पूर्वी ताइवान के यूजिंग इलाके में यह भूकंप महसूस किया गया। भूकंप से हुआलीन इलाके में कई घरों को नुकसान हुआ है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन पलट गई। इससे रेल सुविधा भी प्रभावित हुई है।

पिछले दो दिन में 100 से ज्यादा बार देश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार दोपहर में आए भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.2 दर्ज की गई है। झटके इतने तेज थे कि इलाके में रह रहे लोगों के घरों का सामान नीचे गिर गया। इलाके में कई मकानों को क्षति हुई है। भूकंप से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी अपने घरों से जान बचाने के लिए बाहर आ गए। हालांकि, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। ताईवान की केंद्रीय समाचार एजेंसी ने कहा कि इसका केंद्र टाइटुंग क्षेत्र में स्थित था। इलाके के आस-पास कई जगहों पर सार्वजनिका इंफ्रा को भी काफी नुकसान हुआ है। सड़कों पर दरार आ गई। एक ब्रिज भी क्षतिग्रस्त हुआ है। ताईवान रेलवे प्रशासन ने कहा कि हुआलियन और टाइटुंग को जोड़ने वाली रेल सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और सुरक्षा जांच होने तक पांच अन्य उच्च गति वाली रेल सेवा स्थगित कर दी गई है। इलाके में पुलिस और प्रशासन लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। इस भीषण आपदा के बाद इलाके में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Earthquake shakes Taiwan heavy damage more than 100 earthquake tremors in 24 hours Taiwan news

More Stories

Uncategorized

पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत के साथ ही 63 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे […]

Read More
Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
Uncategorized

जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    मुंबई। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया […]

Read More