शिक्षा व सामाजिक सरोकारों से जुड़े शिक्षाविद् कमल किशोर पांडेय भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड में शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। शिक्षा व सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनुभवी शिक्षाविद् कमल किशोर पांडेय को भारतीय जनता पार्टी,उत्तराखंड द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

कमल किशोर पांडेय का शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र में व्यापक अनुभव रहा है। उन्होंने कुमाऊँ विश्वविद्यालय में सिस्टम प्रोग्रामर, सहायक परीक्षा नियंत्रक, मीडिया प्रभारी, प्रभारी ईआरपी सेल तथा नोडल ऑफिसर ‘समर्थ’ के रूप में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

श्री पांडेय वर्तमान में हिमालयन एजूकेशन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष तथा शांतिनिकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के सदस्य के रूप में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में शिक्षा, शोध एवं जन-जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम निरंतर संचालित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबे-पानी के बीच फंसे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  

राज्य स्तरीय कई पुरस्कारों से सम्मानित श्री पांडेय के लेख राष्ट्रीय पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं, जिनके माध्यम से वे समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

अपने सरल, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले श्री पांडेय शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

कमल किशोर पांडेय द्वारा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार तथा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी का आभार व्यक्त किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Educationist Kamal Kishore Pandey has been appointed as the State Co-convenor of the Education Cell of the Bharatiya Janata Party (BJP) in Uttarakhand who is associated with the education sector and social causes उत्तराखंड में शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज भारतीय जनता पार्टी शिक्षा व सामाजिक सरोकारों से जुड़े शिक्षाविद् कमल किशोर पांडेय

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More