बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में भी, बारिश के साथ तेज आंधी की आशंका  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। आज प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में तबाही मचाने के बाद राजस्थान की ओर बढ़ गया है। इस कारण राजस्थान के जालोर और बाड़मेर जिलों के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जालोर और बाड़मेर के लिए “रेड” अलर्ट जारी करते हुए इन क्षेत्रों में 200 मिमी से अधिक वर्षा की संभावना जताई है। 

आईएमडी के हालिया अपडेट में बताया गया कि राजस्थान के साथ-साथ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड पर भी इस तूफान का असर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि यह तूफान कुमाऊं के कई जिलों में ज्यादा प्रभाव डाल सकता है। जिसके चलते बारिश के साथ तेज आंधी चलने की भी आशंका है। आज प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। गुजरात पहुंचने के बाद बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में भी दिखने की आशंका है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से भले ही लोगों को कुछ राहत मिल रही हो लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 जून के बीच मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। वहीं बिपरजॉय चक्रवात का असर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में आज से चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का अप्रत्यक्ष प्रभाव नजर आ सकता है। जिसके चलते प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ और तीव्र बौछारों की आशंका है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताने के साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सभी जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने की चेतावनी है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में प्रशासन संभावित बारिश के खतरे से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर चुका है। यहां इस समय चार धाम यात्रा भी चल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Effect of Biparjoy in the states of North India as well there is a possibility of strong thunderstorm with rain Uttrakhand news Weather alert

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More