देवप्रयाग के संगम में बुजुर्ग भाई-बहन ने ली गंगा में समाधी

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी गढ़वाल। देवप्रयाग स्थित संगम स्थल पर बुजुर्ग भाई-बहन ने गंगा में आत्महत्या कर ली। कानपुर निवासी दोनों लोग बदरीनाथ यात्रा जाने की बात कहकर तीन दिन पहले यहां एक होटल में ठहरे थे। तीन साल पहले ही ये लोग अपना लखनऊ का मकान बेचकर कानपुर में रह रहे थे।

पुलिस और एसडीआरएफ दोनों बुजुर्गों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि करीब छह बजे संगम स्थित महिला घाट से बुजुर्ग भाई-बहन ने गंगा में आत्महत्या कर ली। संगम घाट पर उनके जूते और कपड़ों का थैला मिलने पर लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/24/two-accused-arrested-with-banned-meat/

थाना प्रभारी के अनुसार बीते 20 सितम्बर की शाम दोनों लोग देवप्रयाग पहुंचे थे और बदरीनाथ यात्रा पर जाने की बात कहकर एक होटल में ठहरे थे। 21 सितम्बर को दोनों देवप्रयाग और आसपास घूमते रहे। 23 सितम्बर सांय 4 बजे दोनों भाई बहन ने संगम स्थल पर पंडितों से गंगा पूजन, तर्पण, दान आदि करवाया। लगभग छह बजे दोनों यहां ओट में बने महिला घाट की ओर चले गए। जब दोनों वापस नहीं लौटे तो लोगों को उनके गंगा में समा जाने का पता चल पाया। पुलिस को होटल में उनका कमरा खुला मिला यहां कपड़ों से भरी दो अटैची व बैग मिले।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

होटल के रजिस्टर व पैन कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान लखनऊ निवासी अरविंद(65) और सुमन(62) पुत्र व पुत्री नागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई। हालांकि पुलिस की छानबीन में पता चला कि मौजूदा समय से ये बुजुर्ग पारानगर कानपुर में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Elderly brother and sister took samadhi in the Ganges tehari garwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More