गहरी खाई में गिरने से विद्युत विभाग के लाइनमैन की हुई मौत, पुलिस ने पंचनामा भर भेजा पोस्टमार्टम को

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के थाना अस्कोट क्षेत्रान्तर्गत गहरी खाई में गिरने से विद्युत विभाग के लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकालकर पंचायतनामा के पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को कोतवाली अस्कोट पुलिस को ग्राम प्रहरी चमडूंगरी ललित प्रसाद ने सूचना दी कि, ग्राम चमडूंगरी में एक व्यक्ति की खाई में गिरकर मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना अस्कोट से महिला उपनिरीक्षक मीनाक्षी देव व पुलिस कर्मी तुरन्त ग्राम चमडूंगरी पहुंचे तो मौके पर ग्राम चमडुंगरी व ग्राम कांणाधार के लोग मौजूद मिले। जिनसे उक्त व्यक्ति के सम्बंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति हरीश सिंह पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह उम्र करीब 36 वर्ष, जो ग्राम कांणाधार पोस्ट छडनदेव थाना-कनालाछीना जनपद-पिथौरागढ का निवासी है। वह संविदा में बिजली लाइनमैन का कार्य करता था। 19 दिसंबर 23 को यह व्यक्ति ग्राम चमडूंगरी आया था तथा समय करीब 13-30 बजे अपने घर के लिए रवाना हो गया था, उसके बाद से परिजन उसे ढूंढ रहे थे। 20 दिसंबर को लोगों ने मृतक हरीश सिंह को गोबारीगाड़ा झरने में पड़े हुए देखा था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर जाकर देखा तो गोबारीगाड़ा झरने के नीचे तलहटी में मृतक का शव छाती के बल पड़ा था, मृतक के माथे, बायीं आंख, बायें गाल/ चेहरे/ मुंह में काफी चोटें थी तथा शव खून से लतपथ था। मृतक के शरीर पर कपड़े पहने हुए थे तथा शव के पास में ही उसका बैग पड़ा हुआ था। जिसमें उसका बिजली के कार्य करने के उपकरण जैसे पेचकस, प्लास आदि बरामद हुए। उक्त स्थान पालाग्रस्त है तथा अत्यधिक फिसलन वाला स्थान/ढलान है। मृतक के शरीर पर भी रगड़ के निशान है। पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव को ग्रामीणों की मदद से खाई से निकाल पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भिजवाया गया। घटनास्थल झरना करीब 30-35 मी ऊंचा है तथा सीधी खाई है उससे ऊपर पूरी तरह ढलान वाला स्थान है, काफी फिसलन एवं दुर्गम स्थल होने के कारण संभवतः झरने से ऊपर/आसपास के रास्ते से फिसलकर, अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण दुर्घटना में आई चोटों के कारण मृतक की मृत्यु हो जाना प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

इस दौरान रेस्क्यू टीम में महिला उपनिरीक्षक मीनाक्षी देव, अपर उपनिरीक्षक जगदीश सिंह, हेड कांस्टेबल मदन मोहन, कवीन्द्र मेहरा शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Electricity department lineman died after falling into a deep ditch pithoragarh newe police sent Panchnama for post-mortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More