प्रवर्तन निदेशालय ने अब अरविंद केजरीवाल के एक और मंत्री को बुलाया पूछताछ के लिए   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किले लगातार बढ़ रही है। अरविंद केजरीवाल का पूरा मंत्रीमंडल प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर है। प्रवर्तन निदेशालय लगातार अरविंद केजरीवाल के विधायकों व मंत्रियों के घरों पर छापे मार रही है। दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए भी बुलाया है। 

प्राप्त सूत्रों के अनुसार अब दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री और अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद नेता कैलाश गहलोत को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। समन में गहलोत को दिल्ली में हुए शराब घोटाले के विषय में पूछताछ करने के लिए हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को जांच एजेंसियां पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि कैलाश गहलोत उस ग्रुप का हिस्सा थे, जिन्होंने इस शराब नीति के मसौदे को तैयार किया था और ये मसौदा साउथ के ग्रुप को लीक किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीवाल, उपमुख्यमंत्री रहे सतेंद्र सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: delhi news Enforcement directorate Enforcement Directorate has now called another minister of Arvind Kejriwal for questioning

More Stories

दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]

Read More