मॉर्निंग ग्रुप की वार्षिक गोष्ठी में पर्यावरण प्रेमियों को किया सम्मानित  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। मॉर्निंग वॉक ग्रुप हैड़ाखान रोड काठगोदाम के तत्वाधान में रविवार (आज) स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन प्रकृति के मध्य 02 km माइल स्टोन पर किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों डॉ भारती भण्डारी, तामीर ग्रुप, पगडंडी, एन डी तिवारी एवं महेश बिष्ट को सम्मानित किया गया।
 
कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रमुख राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, विशिष्ट अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज शारदा, शहर के वरिष्ठ उद्यमी वीरेंद्र सिंह चड्ढा व भारतीय सेना में कर्नल रवनीश गैरोला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य दीवान सिंह द्वारा एवं संचालन हरजीत सिंह चड्ढा द्वारा किया गया।
 
 इस दौरान मुख्य अतिथि प्रमुख राज्य आंदोलनकारी लालित जोशी ने पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूकता और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा की  पर्यावरण दिवस पर हम सभी को एक थीम “बीट प्लास्टिक पॉल्यूशॅन” के अनुरूप कार्य करना होगा। विशिष्ट अतिथि नीरज शारदा ने कहा हम सभी की यही कामना और यही उम्मीद होनी चाहिए कि हमारे शहर, हमारे गांव, हमारे जंगल और तमाम जगहों पर जो हमारे वेस्ट कंट्रोल के सिस्टम्स हैं वह मजबूत बने और वेस्ट को इधर-उधर ना फेंका जाए। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने कहा कि बेज़ुबान जानवर पड़े हुए इस कचरे को खा रहे हैं लिहाजा उस पर कहीं ना कहीं लगाम लगनी आवश्यक है। कार्यक्रम के संयोजक बॉबी भाकुनी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में जब प्लास्टिक वेस्ट की बात होती है तब हम अलग R (आर)शब्द का प्रयोग किया जाता है जैसे कि Refuse, Reduce ,Reuse, Recycle, Repair (रिफ्यूज रिड्यूस, रीउस, रीसाइकिल, रिपेयर) जैसे शब्दों को अमल में लाएं।
 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश पांडे, ललित कर्नाटक, बी डी पाण्डेय, गौरव महतौलिया, आयकर निरीक्षक धीरज कुमार, मन्नू गौड, प्रणव सिंह, एडवोकेट रवि भंडारी, कविता भंडारी, रमेश चंद्र वैष्णव, ललित तिवारी, श्याम लोहनी, राजेश पंत, जीत सिंह, मनिंदर चड्ढा, आदिल खान, मनमोहन बिष्ट, नरेंद्र वैला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Annual meeting environment lovers were honored Environment lovers were honored in the annual meeting of the Morning Group Haldwani news Morning Group uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पर्यावरण प्रेमियों को किया सम्मानित मॉर्निंग ग्रुप वार्षिक गोष्ठी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More