पूर्व सैनिक ने हल्द्वानी निवासी युवक पर नौकरी के नाम पर 40 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर।  गूलरभोज के पूर्व सैनिक इंदर सिंह ने हल्द्वानी के एक युवक पर नौकरी का झांसा देकर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पूर्व सूबेदार इंदर सिंह राठौर पिछले 10 वर्षों से गूलरभोज नवीन मंडी स्थल में सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस आदि सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं। 

पूर्व सैनिक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 2017 में गदरपुर के एक वैवाहिक समारोह में उनकी मुलाकात हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने बताया कि उसकी देहरादून सचिवालय में उच्चाधिकारियों से अच्छी पहचान है। वह शिक्षित बेरोजगारों को आसानी से नौकरी दिलवा सकता है। कुछ समय बाद उक्त व्यक्ति ने उनके वहां प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को भी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि लगभग एक दर्जन युवाओं ने उसके बताए गए बैंक खाते में 40 लाख रुपये जमा करने के साथ उसे शैक्षिक मूल प्रमाण पत्र भी दे दिए। कुछ समय तक युवाओं को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा व धमकाने लगा। पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी गई। पूर्व सूबेदार ने आरोपी के खिलाफ गदरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-ब्यासी मार्ग पर डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत में भाई-बहन की मौत 


ठगी के शिकार युवाओं में बेरीनाग (पिथौरागढ़) के पवन बिष्ट, रीमा बागेश्वर के भास्कर सिंह, कमल सिंह, हीरा सिंह व दिनेश सिरोला, बरहनी के वीरेंद्र यादव व बलवीर सिंह, कुंडेश्वरी के रजत चौहान, कपकोट के दीपक कोश्यारी, गूलरभोज के इंदर सिंह व खेम सिंह, बाजपुर के पुनीत शर्मा, यूपी के बिजनौर के शिवम चौहान आदि शामिल हैं। पूर्व सूबेदार ने बताया कि वह काफ़ी समय से आरोपी से मिलने व फोन पर बात करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह नहीं मिल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More