पोल से टकराकर कार के खाई में गिरने से महाकुंभ से लौट रहें पिता-पुत्र की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लखीमपुर। उत्तरप्रदेश के खीरी स्थित सरैया गांव के पास लखीमपुर – सीतापुर हाईवे पर महाकुंभ से लौट रहा टनकपुर का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार बिजली के पोल से टकराते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में टनकपुर निवासी पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मोतीपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उनकी हालत सामान्य है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चम्पावत के टनकपुर निवासी 52 वर्षीय गोविंद आर्या व उनकी पत्नी जानकी, 22 वर्षीय, पुत्र करन आर्या, पुत्र हर्ष, पुत्री सुमन व दामाद राहुल यादव, लक्ष्मी, आकाश कार से प्रयागराज महाकुंभ गए थे। गंगा स्नान कर महाकुंभ से वापस अपने घर टनकपुर लौट रहे थे। बुधवार को उनकी कार सीतापुर-लखीमपुर फोर लेन पर गांव सरैया के पास अनियंत्रित होकर फोरलेन किनारे लगे बिजली पोल से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने गोविंद आर्या व उनके पुत्र करन को मृत घोषित कर दिया। चार गंभीर घायलों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार चालकअस्पताल से बिना बताए भाग गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car collided with a pole and fell into a ditch father and son returning from Mahakumbh died Father and son returning from Mahakumbh died after their car collided with a pole and fell into a ditch Lakhimpur News uttar pradesh news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More