वर्क परमिट के नाम पर एजेंट द्वारा दो लोगों से लाखो रूपये की ठगी, तहरीर पर आरोपी कैफे संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। काशीपुर में विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक एजेंट ने दो लोगों से वर्क परमिट के नाम पर 6,40,000 रुपये लेकर ई-वीजा थमा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कैफे संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी नितिन पुत्र राकेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि कुछ माह पहले कैफ मलिक निवासी मसवासी, थाना स्वार, जिला रामपुर (यूपी) ने बताया कि वह विदेश में वर्क परमिट पर नौकरी लगवाता है। पीड़ित ने बताया उसके साथ गांव निवासी विजेंद्र पाल सिंह, रवि कुमार और वीरपाल मौजूद थे। एजेंट कैफ मलिक ने बताया वर्क परमिट पर एक व्यक्ति का 3,20,000 रुपये खर्च होगा जो पहले जमा करने होंगे। उसने बताया कि वर्क परमिट पर नौकरी के दौरान एक व्यक्ति को 1,05,000 रुपये वेतन मिलेगा। इस पर उसने 70 हजार रुपये और विजेंद्र पाल के भाई वीरपाल ने 1,50,000 और नितिन के भाई रितिक कुमार ने 80,000 रुपये व वीरपाल ने अपने भाई विजेंद्र पाल के लिए नकद 1,70,000 रुपये और उसके भाई रितिक कुमार ने 1,70,000 कुल 6,40,000 रुपये शुभम व लवकेश के सामने कैफ मलिक को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

आरोप लगाया कि कैफ मलिक ने वर्क वीजा के बजाय उन्हें ई-वीजा थमा दिया जिसकी उनको जानकारी नहीं दी। बताया उसे और विजेंद्र पाल को तीन अक्तूबर 2025 को रूस भेज दिया गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि उनका वर्क परमिट वीजा नहीं बल्कि ई-वीजा है। तब वह दोनों बमुश्किल भारत लौट आए। कैफ मलिक से 6,40,000 रुपये वापस मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A First Information Report (FIR) has been registered against the accused cafe owner based on the complaint Agent defrauds two people of lakhs of rupees Fraud in the name of providing jobs abroad Fraud in the name of work permits Fraud news Sitarganj news Two people were defrauded of lakhs of rupees by an agent on the pretext of providing work permits udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एजेंट द्वारा दो लोगों से करी लाखो रूपये की ठगी फ्रॉड न्यूज वर्क परमिट के नाम पर ठगी विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी सितारगंज न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More