आजाद नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान हुआ खाक  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। आज़ाद नगर के 17 नम्बर में एक गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई। भीषण आग में गोदाम में रखे लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  रोहित भट्ट सहित सात लोगो को कांग्रेस कमेटी के सोशल मिडिया विभाग में मिली नई जिम्मेदारी

बनभूलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि लाइन नंबर 17 स्थित रेहान पुत्र इदरीस अहमद के गोदाम में आग लगी हुई है। गोदाम से आग और धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने अग्निशमन वाहन को सूचित किया मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि आग के चलते लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हुआ है। पुलिस के मुताबिक आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Fire broke out in electronic goods warehouse in Azad Nagar goods worth lakhs of rupees gutted Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More