हरिद्वार। दहेज में पांच लाख की रकम और कार नहीं मिलने पर शादी से कुछ दिन पहले वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।पुलिस ने आरोपी युवक और उसके अभिभावकों समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में राधाकृष्ण विहार जगजीतपुर निवासी मीना देवी ने बताया कि उसकी पुत्री किरण की सगाई देहरादून के नकरौदा रोड हर्रावाला निवासी विशाल से 12 अक्तूबर 2024 को हुई थी। सगाई में एक सोने की एक अंगूठी, पांच जोड़ी कपड़े, युवक उसके परिजन के कपड़े और 11 हजार की रकम दी गई थी। सगाई में विशाल की माता सुदेश, पिता सुभाष, बहन शिवानी व नीतू,जीजा कृष्णा, दूसरे जीजा व अन्य परिजन शामिल हुए थे। 27 जनवरी को लग्न और छह फरवरी को शादी होनी तय हुई थी। 27 जनवरी को उन्होंने लग्न में दहेज का सामान दे दिया था। बकायदा कार्ड छपवाकर सभी रिश्तेदारों को भेज दिए गए थे। आरोप है कि 31 जनवरी को विशाल की माता सुदेश शर्मा, आशीष और दोअन्य लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार देने की बात कही। आरोप है कि दो फरवरी को विशाल ने उनकी बेटी को बैरागी कैंप में मिलने के लिए बुलाया। वहां आशीष, शिवानी,नीतू कृष्णा और उसके जीजा भी मौजूद थे।उन्होंने फिर वही बात दोहराई कि पांच लाख और कार देने पर ही शादी की रस्म अदा होगी। मांग पूरी नहीं होने पर साफ साफ शादी से इंकार कर दिया। छह फरवरी को वह बारात का इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं आई। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]