राजकीय मेडिकल कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रमो के साथ धूमधाम से मनाया फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म दिवस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

शपथ लें कि हम भी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तरह मरीजों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहेंगें -डॉ अरुण जोशी

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थित नर्सिग कॉलेज व डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में नर्सिग दिवस (फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म) मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यापर्णके साथ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

इस दौरान प्राचार्य डॉ अरूण जोशी ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के व्यक्तिगत जीवन से अवगत कराया और उनके द्वारा मानवता के लिए जो कार्य किये गये है उसको चि़त्रार्थ किया। नर्सिग स्टाफ से कहा गया कि इस पावन दिन में यह शपथ लेनी चाहिए कि हम भी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तरह मरीजों के स्वास्थ्य लाभ में अपना अधिक से अधिक योगदान देगें व अपनें कार्य में पूर्णतः समर्पित रहेंगें। फ्लोरेंस नाइटिंगेल से प्रेरणा लेते हुए व उनके मार्ग पर चलते हुए हमें आजीवन दुखी, पीड़ित व असहाय लोगो की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज के हर वर्ग की सेवा कर सेवाभाव की जो मिसाल कायम की उसे हमेशा याद रखा जाएगा। फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस के कार्यक्रम पर नर्सिग कॉलेज में नर्सिग के छात्र- छात्राओं द्वारा आकर्षक नृत्य, गायन व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नर्सिग द्वितीय वर्ष के छात्रों ने तुम पास आये गीत की शानदार प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं नेे आकर्षक राजस्थानी, पंजाबी, मराठी, पहाड़ी नृत्य की प्रस्तूति से लोगों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त नये छात्र-छात्राओं ने नर्सिग की सेवा भाव की शपथ ली। श्रीमती ललिता बिष्ट, प्राचार्या नर्सिग कॉलेज ने छात्र-छात्राओं को नर्सिंग की शपथ दिलायी।फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस पर डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के वार्डो में भर्ती मरीजों को फलों व बिस्किट का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क निर्माण में देरी पर भड़कीं पार्षद प्रीति आर्या, PWD कार्यालय में तालाबंदी की दी चेतावनी

कार्यक्रम में डॉ अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, डॉ आरजी नौटियाल विभागाध्यक्ष टीबी व श्वास रोग विभाग, डॉ उर्मिला पलड़िया विभागाध्यक्ष एनेस्थिीसिया विभाग, डॉ परमजीत सिंह, डॉ प्रतीक, श्रीमती ललिता बिष्ट प्राचार्या नर्सिग कॉलेज, जीबी मोल टी मैथ्यू नर्सिग सुपरिटेन्डेंण्ट, सिस्टर माग्रेट, दीपशिखा, रोजी पॉल, सरिता सिंह, आईवी, अन्शु, रजनी पाण्डे, सतीश, राजेश, अजय, रेखा त्रिपाठी, अनिता अधिकारी, कान्ता प्रसाद, सागर जोशी, जीवन पलड़िया समेत नर्सिग कॉलेज के समस्त् संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालें 15 मॉडिफाइड वाहन सीज़, साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लालकुआं दुग्ध संघ ने प्रदेश में लहराया परचम : मुकेश बोरा के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बना सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। दुग्ध उत्पादन एवं सहकारिता के क्षेत्र में नैनीताल जनपद के लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। बेहतर कार्यप्रणाली, दुग्ध उपार्जन और उपलब्धियों के दमपर लालकुआं दुग्ध संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्शन की यात्रा बनी मौत का सफर : गंगनानी में कार के नदी में समाने से पांच की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उत्तरकाशी। यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास गुरुवार (आज) गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई। हादसे में अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, […]

Read More
उत्तराखण्ड

महानगर कांग्रेस ने एचएमटी रानीबाग में दिया धरना, बुलंद किया नारा – “हमारी भूमि, हमारा अधिकार, कांग्रेस की यही है पुकार” 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    एचएमटी रानीबाग से प्राग फार्म तक संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही प्रदेश सरकार – सुमित हृदयेश   हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार (आज) एचएमटी फैक्ट्री, रानीबाग के गेट नंबर-2 पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश […]

Read More