स्व.डॉ इंदिरा हृदयेश के पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत रहूंगा – सुमित

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड मे विकास की पर्याय और हल्द्वानी की पहचान स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की स्मृति में कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश द्वारा निकाली जा रही इंदिरा विकास संकल्प यात्रा कोरोना महामारी एवं आदर्श आचार संहिता का परिपालन करते हुए आज वार्ड 16 अंतर्गत मुख्य बाजार क्षेत्र पहुँची।

यह भी पढ़ें 👉  सत्य निकेतन हादसे के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, DU प्रशासन और MCD का फूंका पुतला


 यात्रा के दौरान विभिन्न व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और व्यापारियों से मुलाकात कर सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी में व्यापार मंडल के गठन और मजबूती में स्व.डॉ इंदिरा हृदयेश के सहयोग को याद करते हुए व्यापारियों संग पारिवारिक रिश्ते को याद करते हुए पटेल चौक, मटर गली, शंकर चौक, गुरुद्वारा गली, कारखाना बाजार, बर्तन बाजार आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क और संवाद किया। इस दौरान व्यापार मंडल के गठन से लेकर व्यापारियों के हितों में हमेशा सहयोग के लिए व्यापारियों ने एक स्वर से स्व. डॉ इंदिरा हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए सुमित हृदयेश को ढाढ़स बधाया और आशीर्वाद दिया। सुमित ने व्यपारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे स्व.डॉ इंदिरा हृदयेश के पदचिन्हों पर चलते हुए सदैव व्यापार एवं व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सरकार ने विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में किया मनोनीत


यात्रा में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष कांग्रेस राहुल छिमवाल, दीपू बेलवाल, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, गोविन्द बगड़वाल, राकेश बेलवाल, नरेश अग्रवाल, कन्नू परगाई, विपिन सनवाल, प्रमोद बेलवाल, विशाल भारती आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रावत का इस्तीफा बम ! ईडी विवाद के बीच कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। रावत के इस अचानक लिए गए फैसले से कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने […]

Read More