वन विभाग ने अवैध रेते से भरा वाहन किया जब्त

ख़बर शेयर करें -

  

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

सितारगंज। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, गौला के दिशा-निर्देशन में वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन सुरक्षा दल प्रभारी प्रमोद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने किच्छा सितारगंज मार्ग पर नियमित गश्त के दौरान अवैध रेते से भरा वाहन किया जब्त।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग टीम ने 04.38 pm पर एक 22 टायरा ट्रक जिसमें आगे से UP 25 एवं वाहन के पीछे से UP 25 T 46 नंबर अंकित था, बाकी नंबर मिटाया हुआ था, लिहाजा रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नहीं होने की आशंका के चलते जांच हेतु रोका गया। चालक द्वारा UP25DT-2896 रेता 502 कुंटल की रॉयल्टी दिखाई गई। रॉयल्टी का मिलान वाहन से करने पर रॉयल्टी में अंकित वाहन एवं रेता लदा वाहन के रजिस्ट्रेशन में अंतर पाया गया व चेचिस नंबर भी अलग पाया गया। विभागीय टीम को वाहन व रायल्टी के मिलान मैं व्यस्त होने के दौरान वाहन चालक, डर की वजह से वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। वाहन की खान तलाशी लेने पर वाहन में लगभग 600 कुंटल रेता लगा पाया गया। उक्त वाहन के चालक स्वामी द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 41व 42 के अंतर्गत दंडनीय अपराध के चलते उक्त वाहन को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों की सहायता से शक्तिफार्म वन चौकी परिसर में वन बीट अधिकारी बाराकोली रेंज कपिल कुमार की सुपुर्दगी में अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। टीम में वन सुरक्षा दल प्रभारी प्रमोद सिंह बिष्ट, वन दरोगा दिनेश चंद्र बुधलाकोटी, पान सिंह मेंहता, निर्मल रावत, वन आरक्षी  सोनू कुमार, नरेंद्र पांडे, वाहन चालक चंदन सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Forest department seized vehicle filled with illegal sand Forest news Illegal sand US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More