वन विभाग टीम ने 47 जिंदा जंगली तोतो के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की टांडा वन रेंज की टीम ने वन्य जीव तस्करी के मामले में तोता तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से वन विभाग ने 47 जिंदा जंगली तोते बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है। जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वन विभाग की धरपकड़ कार्यवाही जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

 

तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर की टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जंगल में गश्त कर रही थी, इस दौरान वन विभाग की टीम को सूचना मिली की कुछ तस्कर टांडा क्षेत्र के खेड़ा से जंगली तोतों को दिल्ली तस्करी को लेकर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने बताये हुए स्थान पर छापेमारी की। जहां वन विभाग ने तोता तस्करी के मुख्य सरगना नईम रजा पुत्र बाबू रजा निवासी वार्ड नम्बर 17 खेड़ा थाना रूद्रपुर एवं फिरासत रजा पुत्र जाफर रजा निवासी रेशम बाड़ी कालौनी वार्ड नम्बर 13 को गिरफ्तार किया। वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से 47 जिंदा तोते बरामद किए हैं। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह तोते जंगल से पकड़ कर दिल्ली जाकर बेचते हैं। वन विभाग ने आरोपियों के पास से 2 लोहे के पिंजरे भी बरामद किए हैं। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Forest department team arrested 47 live wild parrots Forest department team arrested two accused with 47 live wild parrots Haldwani news Two accused uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More