लालकुआँ। तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते जंगली जीव सांभर के मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपियों के पास से 52 किलो सांभर का मांस सहित भारी मात्रा में अवैध असलहा भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
टाण्डा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मुखबिर द्वारा टाण्डा रेंज के अन्तर्गत हल्दी रेलवे लाइन के समीप खेत में दो लोगों के पास जंगली जीव सांभर का भारी मात्रा में मांस की सूचना पर वन विभाग द्वारा टीम गठित की गई। मुखबिर की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा, जहां वन विभाग की टीम को 52 किलो सांभर का मांस बरामद हुआ, इसके साथ ही मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से एक साईकिल, दो देशी बंदूक, एक पोनिया बंदूक, 14 जिंदा कारतूस, खून से सना मांस का टुकड़ा, तीन चाकू, दो चापड़ भी बरामद किये है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान चन्दर ढोगी पुत्र भागीरथ ढोगी निवासी शिवपुर थाना दिनेशपुर तथा आनन्द व्यापारी पुत्र नित्यानंद व्यापारी ग्राम नेतानगर थाना दिनेशपुर जिला ऊधमसिंह के रूप में की गई। आरोपियों ने बताया कि वह उक्त मांस को बेचने की फिराक में थे। वही पुष्टि के लिए मांस के नमूने लैब में भेजे गये है। साथ ही पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया, न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इस दौरान वन विभाग की टीम में टाण्डा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, वन दरोगा सुरेन्द्र सिंह, पान सिंह मेहता, वन आरक्षी जय प्रकाश सिंह यादव, राहुल कुमार, अजय कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य कई वनकर्मी मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]