अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर में तस्कर की खोज में निकले वनकर्मी की दर्दनाक मौत   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां गुरुवार सुबह कुमाऊं मंडल में एक और भीषण हादसा सामने आया, जिसमें रामनगर के नेशनल हाईवे-309 पर पिरूमदारा के पास वनकर्मी मनीष बिष्ट (35) की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह करीब 3 बजे वन विभाग की बोलेरो (UK04GD165) और अर्टिगा कार (UK19TA1342) की आमने-सामने टक्कर हो गई।टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बोलेरो चालक मनीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मनीष बिष्ट, निवासी चिलकिया (रामनगर), तराई पश्चिमी वन प्रभाग में ड्राइवर के रूप में तैनात थे। तड़के उन्हें आमपोखरा रेंज में अवैध कटान और संदिग्ध तस्करी गतिविधियों की सूचना मिली थी। टीम को साथ लेने के लिए वे हल्दुआ चौकी की ओर बढ़ रहे थे। रास्ते में पिरूमदारा के पास सामने से तेज रफ्तार में रॉन्ग साइड से आ रही अर्टिगा कार ने उनकी बोलेरो को सीधी टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

 

कार में सवार सुशीला देवी (60), निवासी पौड़ी गढ़वाल; आनंद बल्लभ जोशी, निवासी इंद्रपुरम गाज़ियाबाद और धर्मेंद्र सिंह, निवासी थलीसैण, पौड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया। सुशीला देवी और आनंद बल्लभ की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति मिली, हालांकि डॉक्टरों ने भर्ती रहने की सलाह दी थी।मनीष अपने पीछे एक बेटे और परिजनों को छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया, “तस्करों की हरकतों की सूचना मिलने पर मनीष वनकर्मियों को लेने जा रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने रॉन्ग साइड में घुसकर टक्कर मार दी। वह बेहद निष्ठावान और कर्तव्यपरायण कर्मचारी थे।”

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

 

संयुक्त चिकित्सालय के CMS डॉ. विनोद कुमार टम्टा ने कहा, “अस्पताल में चार लोग लाए गए थे। एक व्यक्ति मृत था, दो को हायर सेंटर भेजा गया और एक घायल प्राथमिक उपचार के बाद चला गया।”

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा फिर से साबित करता है कि तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड ड्राइविंग कितनी जानलेवा हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Forest worker who had gone in search of a smuggler died tragically Forest worker who had gone in search of a smuggler died tragically in a head-on collision with an Ertiga car Head-on collision with an Ertiga car ramnagar news uttarakhand news अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर उत्तराखण्ड न्यूज तस्कर की खोज में निकले वनकर्मी की दर्दनाक मौत दुर्घटना न्यूज रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More