पूर्व नेता प्रतिपक्ष के बेटे अभिषेक सिंह ने दिया पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में पीसीसी सदस्यों की लिस्ट जारी होने के साथ ही विवाद बढ़ गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने लिस्ट जारी होने के तीसरे ही दिन पीसीसी सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक ने अपने इस्तीफे के पीछे पीसीसी सदस्य चयन में वरिष्ठ और जनाधार वाले नेताओं की अनदेखी को कारण बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक सिंह का कहना है कि पीसीसी की लिस्ट जारी होने के बाद से कई वरिष्ठ नेताओं में आक्रोश नजर आ रहा है। कांग्रेस परिवार को कोई नुकसान न हो इसलिए मेरी जगह किसी वरिष्ठ नेता को नामित कर दिया जाए। अभिषेक के इस कदम से कांग्रेस में खलबली मची हुई है। अभिषेक का साफ कहना है कि पीसीसी में नामित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए प्रदेश में कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। इस इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस में नई कलह शुरू हो गई। मालूम हो कि पीसीसी की लिस्ट सार्वजनिक होने के बाद से कांग्रेस में असंतोष गहराया हुआ है। जहां बड़े नेता और उनके परिजनों को पीसीसी में शामिल किया गया है, वहीं कई पुराने नेताओं को इसमें जगह नहीं मिल पाई। जिसके बाद जहां पहली पीसीसी सदस्यों की बैठक में ही नाराजगी जाहिर की गई, तो वहीं कई सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से नाराजगी जाहिर कर रहे है। दूसरी तरफ अटकलें तो यह भी है कि कई और भी इस्तीफा देने की तैयारी में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news dehradun news Former Leader of Opposition's son Abhishek Singh resigns as PCC member Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More