गाजियाबाद। ओमान का उच्चायुक्त बताकर वीआईपी सुविधाएं लेने वाले कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति को कौशांबी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चार विश्विद्यालयों का कुलपति रह चुका है और वर्तमान में इंडिया जीसीसी ट्रेड काउंसिल नाम के एनजीओ का ट्रेड कमिश्नर है। हालांकि, वह खुद को अंतरराष्ट्रीय संगठन जीसीसी (गल्फ कंट्रीज काउंसिल) से बताकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक रहा था।
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डॉ. कृष्ण शेखर राणा उर्फ डॉ. केएस राणा दिल्ली के लाजपत नगर -4 में रहता है। वह मूल रूप से आगरा का रहने वाला है। के एस राणा वर्ष 1982 से 2015 तक आगरा विश्विद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त होने के बाद वर्ष 2018 तक पर्यावरण मंत्रालय की अप्रेजल अथॉरिटी में बतौर सलाहकार काम किया। उसका आगरा में कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और राजस्थान में एक रिसॉर्ट है। डीसीपी ने बताया कि डॉ. केएस राणा वर्ष 2024 में इंडिया जीसीसी ट्रेड काउंसिल नाम के एनजीओ से जुड़ा। इस एनजीओ का कार्य भारत का गल्फ देशों में व्यापार बढ़ाना है। हालांकि वह खुद को अंतरराष्ट्रीय संगठन जीसीसी का पदाधिकारी बताता था। सुरक्षा, एस्कॉर्ट और सरकारी भवनों में ठहरने जैसी वीआईपी सुविधाएं लेने के लिए वह ओमान देश का उच्चायुक्त बताता था। वह सुविधाएं लेने के लिए अपने निजी सचिव देव कुमार से वीआईपी प्रोटोकॉल का पत्र जारी कराता था। पुलिस देव कुमार की गिरफ्तारी के लिएदबिश दे रही है। डॉ. केएस राणा से एक आईडी कार्ड, 42 विजिटिंग कार्ड, फ्लैश लाइट, राजदूत की फर्जी नंबर प्लेट और मर्सिडीज कार बरामद हुई। डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि डॉ. केएस राणा उच्चायुक्त बताने पर ही पकड़ में आया। दरअसरल जो देशराष्ट्रमंडल देशों में शामिल है, उनमें राजनयिक का पद उच्चायुक्त का होता है। जो देश राष्ट्रमंडल देशों में शामिल नहीं होते, उनमें राजदूत का पद होता है। ओमान राष्ट्रमंडल देशों में शामिल नहीं है, लिहाजा वहां का राजनयिक राजदूत होता है। लेकिन केएस राणा के प्रोटोकॉल पत्र में उसका पद उच्चायुक्त लिखा था, जिसके चलते उस पर शक हुआ। उससे जब पूछताछ की गई तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]