पेपर लीक मामले में चार आरोपियों को देहरादून कोर्ट से मिली जमानत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में चार आरोपियों को जमानत मिल गई है। UKSSSC पेपर लीक मामले में पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारी दिनेश जोशी समेत चार लोगों को देहरादून कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस केस में जिन 21 मुख्य आरोपियों पर गैंगस्टर लगाई गई है, उनकी जमानत के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कुल 41 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें आज चार को जमानत मिल गई है। चारों आरोपियों को जमानत जज आशुतोष कुमार मिश्र की कोर्ट ने दी, जिन चार आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिली है, उनमें पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व AEO दिनेश जोशी के अलावा अभ्यर्थी तुषार चौहान, भावेश जगूड़ी और अंकित रमोला हैं। इस मामले में पहली बार किसी आरोपी को कोर्ट से जमानत मिली है, वहीं इस मामले में उत्तराखंड एसटीएफ का कहना है कि उन्होंने पर्याप्त सबूत और साक्ष्यों के आधार पर पांच अक्टूबर से पहले ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जमानत मिलना एक कानूनी प्रक्रिया है, इस मामले में 21 मुख्य आरोपी जिन पर गैंगस्टर लगाई है या फिर जिनके खिलाफ एसटीएफ के पास पर्याप्त सबूत हैं, उनको जमानत मिलना आसान नहीं है। बार काउंसिल के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी का कहना है, देहरादून जिला न्यायालय एडीजी चुतुर्थ आशुतोष मिश्र की अदालत से यूनिवर्सिटी के पूर्व अधिकारी दिनेश जोशी की जमानत मंजूर हुई हैं। चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि जमानत को लेकर कोर्ट में दो दिनों तक बहस हुई, इसके बाद शुक्रवार को कोर्ट ने इस तर्क पर दिनेश जोशी को जमानत दी कि उनके पास से कोई धनराशि की रिकवरी नहीं हुई है। तैयारी इसके अलावा दिनेश जोशी पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 80 लाख रुपए में अभ्यर्थियों को पेपर बेचा है, लेकिन इसका भी कोई पर्याप्त सबूत एसटीएफ पेश नहीं कर सकी, इतना ही नहीं जिन छात्रों को पेपर बेचने का आरोप लगाया गया है, उनको केस में आरोपी ना बनाकर मात्र उनके बयानों के आधार पर ही जोशी को आरोपी बनाया गया है, आरोपियों को एक-एक लाख रुपए के मुचलके और एक लाख रुपए का बॉन्ड भरवाया गया है। इतना ही नहीं जमानत मिलने वाले आरोपियों को देश छोड़ने पर पाबंदी लगाई गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news four accused got bail from dehradun court in paper leak case Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More
उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More