मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार (आज) मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई।लगभग पौने दो घंटे चली इस बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि और स्थान तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी दी है। यह नियमावली नैनीताल हाईकोर्ट के 7 मार्च 2025 के आदेश के बाद संशोधित की गई है, जिसमें 135 विशेष शिक्षा शिक्षक पदों के सृजन और भर्ती की प्रक्रिया को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तृतीय चरण के कार्यान्वयन के लिए पंचायती राज विभाग को 1 अप्रैल 2026 से अधिकृत किया गया है।

मंत्रिमंडल ने वर्ष 2025 के वर्षाकालीन द्वितीय सत्र के आयोजन को भी मंजूरी दी है, जबकि सत्र की तिथि और स्थान निर्धारित करने का अधिकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

अंत में, एकल सदस्य समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिशों को कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस बैठक में लिए गए निर्णय राज्य के शिक्षा, स्वच्छता और प्रशासनिक सुधारों के लिए अहम माने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cabinet meeting held under the chairmanship of Chief Minister Dhami dehradun news four important proposals got approval Four important proposals got approval in the cabinet meeting held under the chairmanship of Chief Minister Dhami uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चार महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी देहरादून न्यूज मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More