अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच संवाददाता
 
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दो बाइक पर सवार होकर अंतिम संस्कार से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, पिता और बच्चा शामिल है। हादसा मैलानी थाना क्षेत्र के गोला खुटार नेशनल हाईवे पर हुआ है, सभी मृतक भीरा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीरा थाना क्षेत्र के सायपुर गांव निवासी शिव कुमार (35) पत्नी राधा (30) पिता राम अवतार (55) और बेटा शिवांश (8) वर्ष दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर मंगलवार को मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे। वापस आते समय संसारपुर से कुछ ही दूर गोला खुटार हाईवे पर एक रोडवेज बस ने दोनों बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चारों की बस के नीचे कुचल कर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
हादसे को अंजाम देने वाली बस उत्तराखंड परिवहन निगम की बताई जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि बस चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना दुखद है। चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है बताया जाता है की ऋषिकेश डिपों की यह बस रुपईडीहा से शिमला तक जाती बताई जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Four people of the same family riding a bike while returning from the funeral died in a road accident uttar pradesh news

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More